राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल दशमी | गुरुवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद | योग: हर्षण | करण: तैतिल
पर्व विशेष : | तदनुसार 19 नवंबर 2026

जेठौनी तिहार (देवउठनी पर्व) सम्पूर्ण भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन को तुलसी विवाह के रुप में भी जाना जाता है। वैसे भी हमारे त्यौहारों के पार्श्व में कोई न कोई पौराणिक अथवा लोक आख्यान अवश्य होते हैं। ऐसे ही कुछ आख्यान एवं लोक मान्यताएं जेठौनी तिहार के लिए जनमानस में प्रचलित हैं।
छत्तीसगढ़ के लोकजीवन में भी तुलसी व्यापक रूप से समाहित है। छत्तीसगढ़ के प्राय: हर घर में तुलसी चौरा मिलता है। जहां नित्य दीपक जलाया जाता है। मरणासन्न व्यक्ति को गंगाजल के साथ तुलसीदल खिलाया जाता है। छत्तीसगढ़ में मितान बदने की परंपरा में तुलसीदल भी बदा जाता है। जब दो मितान तुलसी दल के बंधन में बंध जाते हैं तो परस्पर भेंट के समय सीताराम तुलसीदल कहकर एक दूसरे का अभिवादन करते हैं।
देवउठनी के दिन छत्तीसगढ़ में भी तुलसी और शालिग्राम पूजा की जाती है। तुलसी माता को वस्त्र और श्रृंगार सामग्री अर्पित की जाती है। चने की भाजी, तिवरा भाजी,अमरूद, कंदमूल और अन्य मौसमी फल सब्जी का भोग लगाया जाता है। गन्ना का इस दिन विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है।

मांगलिक अवसर पर भित्ति चित्र की परम्परा
गांवों में पशुधन को सोहाई बांधा जाता है। ग्राम्य देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। अहीर समुदाय की स्त्रियां किसानों के घर-घर जाकर तुलसी चौरा और धान की कोठी पर पारंपरिक चित्र बनाया करती है। जिसे हाथा देना कहते हैं। जब ग्वाले सोहाई बांधने के लिए आते हैं तब उसी हाथे पर गोबर को अपने मालिक(किसान) की मंगल कामना करते हुए असीस(आशीर्वाद) देकर थाप देते हैं और कहते हैं-
जइसे के लिए दिए मालिक,तइसे के देबो असीसे।
अन्न धन तोर कोठ भरे,जुग जीओ लाख बरीसे।।
उसके बाद इन ग्वालों को किसानों द्वारा सूपा में अन्न, द्रव्य और वस्त्रादि भेंट किया जाता है। इसको सुख धना कहा जाता है। प्राय: जेठौनी के दिन से ही अहीर समुदाय के लोग रंग बिरंगी वेशभूषा में राउत नृत्य करते हुए बाजे-गाजे के साथ मालिक जोहारने (भेंट) की शुरुआत करते हैं जो कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। कुछ क्षेत्रों में भिन्नता भी हो सकती है। जेठौनी तक किसानों के घर में धान की नई फसल आ जाती है इसलिए वे भी गदगद रहते हैं।

राउत (अहीर) नाच
जेठौनी के दिन बांस के बने पुराने टुकना चरिहा को जलाकर आग तापते हैं। माना जाता है कि पुराना टुकना जलाने से घर की सभी परेशानियों का अंत होता है और समृद्धि आती है। देवउठनी एकादशी के बाद सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। विवाह योग्य लड़के लड़कियों के लिए जीवनसाथी तलाश करने का कार्य प्रारंभ हो जाता है, जो पहले पूरे माघ महीने भर तक चला करती थी और फागुन में विवाह होता था।एक गीत में इसकी झलकी मिलती है-
कोन महिना तोर मंगनी अउ जंचनी,कोन महीना मा बिहाव मोर ललना।
मांघ महीना तोर मंगनी अउ जंचनी,फागुन मा लगिन धराय मोर ललना।
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान चौमास के बाद जागते हैं, देव के जागने के पश्चात इसी दिन से हिन्दूओं में मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। ऐसा माना जाता है और प्रकृति में उमंग उत्साह का संचार होने लगता है जो स्थान-स्थान पर आयोजित होने वाले मेले मड़ाई में दिखाई देता है।
एक पौराणिक कथानुसार एक समय में भगवान विष्णु के एक पार्षद का जन्म श्रापवश दैत्य कुल में हुआ जो जलंधर नाम से प्रसिद्ध हुआ। उसी समय काल में भगवान विष्णु की परम भक्त तुलसी का जन्म भी वृंदा नाम से हुआ था। प्रभु की लीला अनुसार जलंधर का विवाह वृंदा के साथ हुआ। वृंदा पतिव्रता नारी थी। जलंधर ने अपने पराक्रम से पृथ्वी सहित देवलोक पर भी अपना अधिकार कर लिया।

तुलसी एवं ग्वालिन पूजा
तब अपनी ताकत के घमंड में चूर जलंधर ने भगवान शिव की अर्द्धांगिनी पार्वती पर मोहित होकर भगवान शिव के साथ युद्ध करने का दुस्साहस करने लगा। वृंदा के पतिव्रत और सतीत्व के कारण जलंधर का वध संभव नहीं हो पा रहा था। तब देवताओं ने भगवान विष्णु के पास जाकर गुहार लगाई और उनसे वृंदा का सतीत्व भंग करने का आग्रह किया। भगवान विष्णु देवताओं के इस कार्य को करने के लिए पहले तैयार नहीं हुए पर अंततः जगत कल्याण की मंशा से मान गए।
उसके पश्चात भगवान विष्णु ने जलंधर का रूप धारण कर वृंदा के पूजन कक्ष में प्रवेश किया। जलंधर स्वरूप धारी भगवान विष्णु के पैरों का स्पर्श कर दिया। परपुरुष के स्पर्श से वृंदा का सतीत्व भंग हो गया और भगवान शिव ने जलंधर का वध कर दिया।
भगवान विष्णु के इस कृत्य से आहत होकर वृंदा ने उसको तत्काल पाषाण में बदल जाने का श्राप दे दिया और उनको भी पत्नी वियोग भुगतने का श्राप दिया जो त्रेता युग में रामावतार के समय फलित हुआ और पाषाण स्वरूप में विष्णु जी शालिग्राम के विग्रह रूप में परिवर्तित हो गये।
वृंदा के श्राप से लक्ष्मीजी विचलित हो गई तब उन्होंने वृंदा से श्राप वापस लेने का निवेदन किया तो उन्होंने पुनः विष्णु को उनके स्वरूप में ला दिया। इस घटना के बाद भगवान विष्णु ने वृंदा को अपने चरण कमल में स्थान देने का वचन दिया। तब वृंदा अपने पति जलंधर के शीश को लेकर सती हो गई। उसके शरीर के राख से तुलसी नाम के अतिकल्याणकारी और गुणकारी पौधे का जन्म हुआ।
पृथ्वी लोक में देवी तुलसी आठ नामों वृंदावनी, वृंदा, विश्वपूजिता, विश्वपावनी, पुष्पसारा, नंदिनी, कृष्णजीवनी और तुलसी नाम से प्रसिद्ध हुईं हैं। श्री हरि के भोग में तुलसी दल का होना अनिवार्य है,भगवान की माला और चरणों में तुलसी का होना आवश्यक है। भगवान विष्णु के किसी भी प्रकार का नैवेद्य मे तुलसी दल अवश्य मिलाया जाता है। तुलसी की वंदना करते हुए कहा जाता है-
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्य वर्धिनी।
आधिव्याधि हरिर्नित्यं तुलेसित्व नमोस्तुते॥
आयुर्वेद में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व है।एक गुणकारी औषधि के रूप में तुलसी के सभी अंगों का प्रयोग किया जाता है।यह एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-सेप्टिक व एंटी-वायरल है। इसे फ्लू, बुखार, जुकाम, खांसी, मलेरिया, जोड़ों का दर्द, ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, पायरिया, हाइपरटेंशन आदि रोगों में लाभकारी बताया गया है।
जलरंग चित्र - धनेश साहू नेवरा
आलेख
श्री रीझे यादव टेंगनाबासा(छुरा) जिला, गरियाबंद
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
अगहन मास और छत्तीसगढ़ का लोक जीवन
November 13, 2025
बिंद्रानवागढ़ की जमींदारी
March 16, 2023
भुंजिया जनजाति का चांउर धोनी परब
December 08, 2022
गौवंश का गुरुकुल : दईहान
December 02, 2022
मातृशक्ति की आराधना का पर्व : मातर
October 26, 2022
दक्षिण कोसल का वन वैभव : उदंती अभयारण्य
December 16, 2021
अवघट म मिलय राम : मातर विशेष
November 06, 2021
लोकमंगल का पर्व सुरहुति तिहार
November 04, 2021
फ़िंगेश्वर राज का भव्य दशहरा उत्सव
October 15, 2021
संतान सुख देने वाली देवी रमईपाट
October 14, 2021
भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका
December 15, 2020
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार : जेठौनी तिहार
November 25, 2020
गौधन के प्रति कृतज्ञता अर्पण : सोहाई बंधन
November 18, 2020
जटियाई माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
टेंगनाही माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 17, 2020
जानिए लाल बंगला का रहस्य क्या है
October 07, 2020
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
पोरा तिहार: बैलों के प्रति कृतज्ञता और अन्न के गर्भ-पूजन का पर्व
September 09, 2026