राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल दशमी | गुरुवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद | योग: हर्षण | करण: तैतिल
पर्व विशेष : | तदनुसार 19 नवंबर 2026

सनातन काल से भारत राजे-रजवाड़ों की भूमि रही है, राजा भिन्न-भिन्न धर्मों का पालन करते थे तथा उनसे संबंधित देवी-देवताओं के उपासक हुआ करते थे। देश आजाद हुआ, लोकतंत्र की स्थापना हुई, परन्तु देवी-देवताओं की मान्यता आज भी उतनी बनी हुई है, जितनी पूर्व में थी। कुल देवी-देवता के रुप में स्थापित इनकी आराधना सतत जारी है।
मध्यकाल में अधिकतर रजवाड़े शक्ति के उपासक रहे, शक्ति के रुप में दुर्गों की रक्षा करने वाली देवी दुर्गा वर्तमान में भी जन सामान्य द्वारा पूजित हैं एवं उनकी आराधना सतत जारी है। राजाओं को शक्ति किसी न किसी रुप में अपना परिचय देती थी तथा शासक उनका मंदिर या उनके बताए गए स्थान पर उनकी पूजा एवं आराधना करते थे।

टेंगनाही माता विग्रह
छत्तीसगढ़ अंचल में शासक शक्ति के उपासक रहे है। आदिशक्ति जगदम्बा भिन्न भिन्न नाम रूप में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में विराजित हैं। रतनपुरहिन महामाया माता, डोंगरगढिन बमलेश्वरी मां, दंतेवाड़ा की दंतेश्वरी, खल्लारी की देवी, कुदूरगढिन दाई, सरगुजा की महामाया, जशपुर की खुड़िया रानी, चंद्रपुर की चंद्रहासिनी देवी जैसे देवी तीर्थों की ख्याति देश विदेश तक फैली है।
ऐसा ही एक देवी तीर्थ है टेंगनाही माता का। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 100 किमी, पद्मावती नगरी राजिम से 45 किमी की दूरी पर स्थित है गरियाबंद जिलांतर्गत छुरा विकासखण्ड। विकासखण्ड मुख्यालय छुरा से लगभग-लगभग 6 किमी की दूरी पर कोसमी-चुरकीदादर रोड के किनारे उंची पहाड़ी पर टेंगनाही माता विराजमान है। माता टेंगनही की क्षेत्र में विशेष मान्यता है।
माता के स्थापना और नामकरण के संबंध में जनश्रुति है कि माता इस पहाड़ी पर विराजमान थीं और एक बार उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ के राजा को स्वप्न में आकर अपने पहाड़ी पर विराजित होने की बात कही और दर्शन देने के लिए उनको तीन सिंगवाले बकरे की बलि देने की शर्त रखी।

टेंगनाही माता प्राकृतिक स्थल
माता की आज्ञा शिरोधार्य करके राजा ने तीन सिंग वाले बकरे की खोज आरंभ की, परन्तु बहुत यत्न करने पर भी राजा को तीन सिंग वाला बकरा नहीं मिला। थक हारकर माता के द्वारा बताए हुए स्थान पर राजा पहुंचा और माता से विनती किया कि वे उनकी शर्त पूरी करने में असमर्थ हैं।
तब माता ने पुन: उनको स्वप्न में आकर बताया कि मेरे निवास से कुछ ही दूरी पर एक सरोवर स्थित है। उस सरार(सरोवर) में मिलने वाली तीन सिंग की टेंगना मछली को लाकर बलि दोगे तब भी वह स्वीकार है। तब माता की आज्ञानुसार राजा ने बलि टेंगना मछली की बलि देकर माता को प्रसन्न किया तथा माता ने उनको दर्शन देकर कृतार्थ किया।
तब से प्रतिकात्मक रूप से माता टेंगनाही को टेंगना मछली की स्वर्ण या चांदी प्रतिकृति मनौती पूर्ण होने पर भक्तों द्वारा चढ़ाई जाती है। टेंगनहीं माता का नामकरण भी टेंगना मछली की बलि स्वीकार करने के कारण हुआ। जिस सरार का इस कहानी में प्रसंग आया वह आज भी स्थित है और माता टेंगनाही के नाम से ही टेंगनाबासा गांव का नाम पड़ा।

डोंगरी की तलहटी में ज्योति कलश स्थल
लोक मान्यता है कि कि यह सरार फिंगेश्वर में स्थित सरार से जुड़ा है। फिंगेश्वर स्थित सरार अब गंदगी से अटा पड़ा है लेकिन टेंगना बासा गांव के सरार में आज भी स्वच्छ निर्मल जल भरा रहता है और उसमें रहने वाली टेंगना मछलियों को तैरते देखा जा सकता है।
माता टेंगनही पहाड़ी में प्राकृतिक सुंदरता की भरमार है। पहाड़ी से नीचे देखने पर अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। इस पहाड़ी में कई दुर्लभ वनौषधियां सहज रूप में उपलब्ध है। टेंगनाही माता आज भी प्राकृतिक रुप से दो विशाल शिलाखंडों के बीच की गुफ़ा में विराजमान हैं।
ये दो विशाल शिलाखंड, पता नहीं किस प्रकार से पहाडी पर बिना किसी जोड़ के टिके हैं, समझ में नहीं आता। वाकई ये कुदरत का चमत्कार है। पहले पहाड़ी के ऊपर बिजली की सुविधा नहीं थी लेकिन अब नवरात्र पर्व आदि पर बिजली की सुविधा पहाड़ी के ऊपर तक उपलब्ध हो जाती है।

इस डोंगरी पर ये भी है, कहीं खुजाते रहो - केंवाच की फ़ली एवं फ़ूल
पहाड़ी के नीचे भाग में हनुमानजी जी सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भक्त गणों द्वारा बनवाए गए है। स्थानीय 12 पंचायत समिति के द्वारा मंदिर की देखरेख की जाती है। पहले चैत्र पूर्णिमा के दिन चइतरई जात्रा मनाने का ही प्रचलन था। उस दिन माता के भक्तों के द्वारा यहां मनौतीस्वरूप बकरे आदि की बलि दी जाती थी।
कालांतर में शारदीय नवरात्र में ज्योतिकलश स्थापित किया जाने लगा जो आज भी निरंतर जारी है। ज्योति कक्षों का निर्माण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग द्वारा किया गया है। अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य के प्रेमी हैं और माता टेंगनहीं के दर्शन के अभिलाषी हैं तो टेंगनाबासा आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।
रीझे यादव
टेंगनाबासा(छुरा)
जिला, गरियाबंद
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
अगहन मास और छत्तीसगढ़ का लोक जीवन
November 13, 2025
बिंद्रानवागढ़ की जमींदारी
March 16, 2023
भुंजिया जनजाति का चांउर धोनी परब
December 08, 2022
गौवंश का गुरुकुल : दईहान
December 02, 2022
मातृशक्ति की आराधना का पर्व : मातर
October 26, 2022
दक्षिण कोसल का वन वैभव : उदंती अभयारण्य
December 16, 2021
अवघट म मिलय राम : मातर विशेष
November 06, 2021
लोकमंगल का पर्व सुरहुति तिहार
November 04, 2021
फ़िंगेश्वर राज का भव्य दशहरा उत्सव
October 15, 2021
संतान सुख देने वाली देवी रमईपाट
October 14, 2021
भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका
December 15, 2020
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार : जेठौनी तिहार
November 25, 2020
गौधन के प्रति कृतज्ञता अर्पण : सोहाई बंधन
November 18, 2020
जटियाई माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
टेंगनाही माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 17, 2020
जानिए लाल बंगला का रहस्य क्या है
October 07, 2020
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
पोरा तिहार: बैलों के प्रति कृतज्ञता और अन्न के गर्भ-पूजन का पर्व
September 09, 2026