राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल दशमी | गुरुवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद | योग: हर्षण | करण: तैतिल
पर्व विशेष : | तदनुसार 19 नवंबर 2026

भारत का बिस्मार्क, लौह पुरूष,सरदार जैसी संज्ञाओं से विभूषित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को कौन भूल सकता है भला? देश की स्वतंत्रता के पश्चात भारत वर्ष के सुदृढ़ीकरण और एकीकरण के लिए वे भारतीय इतिहास में सदा-सदा के लिए अमर हो गए हैं।
31 अक्टूबर सन् 1875 को गुजरात के नाडियाड में जन्मे वल्लभभाई अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। पिता का नाम श्री झवेरभाई पटेल और माता का नाम श्रीमती लाडबा देवी था। उच्च शिक्षा के आकांक्षी रहे वल्लभभाई को परिस्थितियों ने कई बार विचलित किया पर वे अपने पथ पर अडिग रहे।
वे वकालत की पढ़ाई के इच्छुक थे इसलिए सन् 1910 में वे वकालत की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। अध्ययन पश्चात सन् 1913 में पटेल लंदन के उसी लॉ कालेज मिडिल टेंपल से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे जहां से महात्मागांधी, जिन्ना, पंडित नेहरू और उनके बड़े भाई विट्ठलभाई पटेल ने बैरिस्टर की डिग्रियां लीं थी।
वहां से आने के बाद वे वकालत में रम गए। कुछ ही समय में उनकी प्रतिष्ठा एक उच्च कोटि के वकील के रूप में हो गई। तब तक उनकी भारत की राजनीति में विशेष रूचि ना थी, हालांकि तब तक महात्मा गांधी का नाम एक जननायक के रूप में उभर चुका था। पटेल महात्मा गांधी की ख्याति सुनकर भी खासे प्रभावित नहीं हुए। उनका कहना था कि कोई महात्मा इस देश की दशा नहीं बदल सकता।
लेकिन कुछ समय के बाद वे महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन से प्रभावित हुए और उनकी राह पर चलने लगे। सन् 1928 के बारदोली सत्याग्रह के लिए उन्होंने अपनी अच्छी खासी दौड़ती वकालत के पेशा को छोड़ दिया और किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया। तब गुजरात की महिलाओं ने उनको"सरदार" की उपाधि प्रदान की।
इस आंदोलन के बाद सरदार पटेल देश के स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े और गांधी जी के साथ सभी आंदोलनों में डटे रहे। देश की स्वतंत्रता के बाद जब देश के नेतृत्व कर्ता को चुनने की बारी आई तो आमजन और अधिकांश नेताओं की प्रधानमंत्री के रूप में पहली पसंद सरदार पटेल थे। लेकिन महात्मा गांधी ने जब नेहरू को प्रधानमन्त्री के रूप में चुना तो पटेल ने सहर्ष सहमति दे दी। सरदार को नेहरू मंत्रिमंडल में गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री का दायित्व सौंपा गया, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश की राजनीतिक दशा विचित्र थी। संपूर्ण भारत लगभग 565 छोटी बड़ी रियासतों में बंटा था। एक सशक्त और मजबूत भारत के निर्माण के लिए इन सभी रियासतों का एकीकरण आवश्यक था। सरदार पटेल ने अपनी कूटनीतिक बौद्धिक क्षमता का प्रयोग इन रियासतों के एकीकरण के लिए किया और सफल भी रहे। उन्होंने लगभग 562 से अधिक देशी रियासतों को स्वेच्छापूर्वक भारतीय संघ में मिलाया।
स्वतंत्रता के समय अंग्रेजों ने तीन रियासतों को उनकी मर्जी पर छोड़ दिया था। ये रियासत थे जूनागढ़, कश्मीर और हैदराबाद रियासत। ये रियासतें स्वतंत्र शासन में यकीन रखती थीं। इन रियासतों के नवाब एकीकरण के लिए सहज रूप से तैयार नहीं थे। जूनागढ़ रियासत के नवाब का झुकाव पाकिस्तान की ओर था। लेकिन वहां की जनता के विद्रोह से डरकर वह जूनागढ़ छोड़कर भाग गया और जूनागढ़ रियासत भारतीय संघ में मिला लिया गया।
हैदराबाद रियासत के तत्कालीन नवाब मीर उस्मान अली खान बहादुर भी हैदराबाद के भारतीय संघ में विलय के पक्षधर नहीं थे। पाकिस्तान की नजर इस रियासत पर बराबर बनी हुई थी। वह इसे भारत की कमजोरी मानता था। सरदार पटेल की भी हैदराबाद को लेकर शुरू से धारणा थी कि भारत के क्षेत्र में हैदराबाद रियासत का पृथक अस्तित्व होना नासूर होगा।
बहुत प्रयास के बाद भी जब हैदराबाद के निजाम विलय के लिए तैयार नहीं हुए तब 13 सितंबर सन् 1948 को भारतीय सेना हैदराबाद बाद में घुसी, जिनका निजाम के सैनिकों से टकराव हुआ और 18 सितंबर 1948 को निजाम हैदराबाद रियासत के लिए भारतीय संघ में विलय के लिए तैयार हो गए।
इस सैन्य कार्रवाई को आपरेशन पोलो के नाम से जाना जाता है। इसे आपरेशन पोलो नाम इसलिए दिया गया क्योंकि उस समय हैदराबाद में पोलो खेल के मैदानों की संख्या अधिक थी। कूटनीतिक रुप से 13 सितंबर की तिथि इस सैन्य कार्रवाई के लिए तय की गई थी ताकि हैदराबाद में पाकिस्तानी हस्तक्षेप ना हो। इस घटना के पूर्व 11 सितंबर 1948 को जिन्ना का देहांत हो गया था और पाकिस्तान शोकमग्न था। इस प्रकार से सरदार पटेल ने अपने अद्भुत बुद्धि कौशल के बल पर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
सरदार पटेल अल्पभाषी थे। व्यर्थ के बातचीत को पसंद नहीं करते थे। उनका कहना था "मैं कम बोलने वाला आदमी हूं। मैं कम क्यों बोलता हूं? एक सूत्र है जो मैंनै सीख लिया है कि मौनं मूर्खस्य भूषणं। ज्यादा बोलना अच्छा नहीं है। जो हम बोलें उसी के ऊपर हम ना चल सकें तो हमारा बोलना नुकसान कर सकता है, इसलिए भी मैं कम बोलता हूं।"
एक विराट व्यक्तित्व के स्वामी और सादगी के प्रतीक सरदार वल्लभभाई के प्रति संपूर्ण राष्ट्र आज भी कृतज्ञ और नतमस्तक है। सरदार पटेल को आदरांजलि देने के लिए उनकी विशाल प्रतिमा गुजरात में सरदार सरोवर बांध के समीप स्थापित की गई है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है।
इस प्रतिमा को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होने का गौरव प्राप्त है। इस प्रतिमा का शिलान्यास 31 अक्टूबर सन् 2013 को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह भी एक सुखद संयोग है कि इस प्रतिमा के उद्घाटन का सुअवसर भी उन्हें भारत के प्रधानमंत्री के रूप में प्राप्त हुआ। 31 अक्टूबर सन् 2018 को इस मूर्ति का लोकार्पण हुआ। इसे "स्टेच्यू ऑफ यूनिटी" नाम दिया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर सारा देश उनका कृतज्ञ है।
आलेख
श्री रीझे यादव टेंगनाबासा(छुरा) जिला, गरियाबंद
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
अगहन मास और छत्तीसगढ़ का लोक जीवन
November 13, 2025
बिंद्रानवागढ़ की जमींदारी
March 16, 2023
भुंजिया जनजाति का चांउर धोनी परब
December 08, 2022
गौवंश का गुरुकुल : दईहान
December 02, 2022
मातृशक्ति की आराधना का पर्व : मातर
October 26, 2022
दक्षिण कोसल का वन वैभव : उदंती अभयारण्य
December 16, 2021
अवघट म मिलय राम : मातर विशेष
November 06, 2021
लोकमंगल का पर्व सुरहुति तिहार
November 04, 2021
फ़िंगेश्वर राज का भव्य दशहरा उत्सव
October 15, 2021
संतान सुख देने वाली देवी रमईपाट
October 14, 2021
भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका
December 15, 2020
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार : जेठौनी तिहार
November 25, 2020
गौधन के प्रति कृतज्ञता अर्पण : सोहाई बंधन
November 18, 2020
जटियाई माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
टेंगनाही माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 17, 2020
जानिए लाल बंगला का रहस्य क्या है
October 07, 2020
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
पोरा तिहार: बैलों के प्रति कृतज्ञता और अन्न के गर्भ-पूजन का पर्व
September 09, 2026