राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल दशमी | गुरुवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद | योग: हर्षण | करण: तैतिल
पर्व विशेष : | तदनुसार 19 नवंबर 2026

प्रकाशपर्व दीपावली की प्रतीक्षा हर वर्ग करता है। विशेषकर गौचारण और गौ-पालन करने वाले यदुवंशियों को इस पर्व की विशेष प्रतीक्षा होती है। क्योंकि ये पर्व उनको गौधन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है। दीपावली के दूसरे दिन अर्थात गोवर्धन पूजा के दिन से अहीर समुदाय का दोहा और राउत नृत्य आरंभ हो जाता है।
अहीर समुदाय एवं किसानों के द्वारा नये चावल के भात, खीर, उड़द दाल, कुम्हड़े-अरबी की सब्जी, बड़ा और चौसेला को मिलाकर खिचड़ी बनाई जाती है फिर उसे खाट बिछाकर केले के पत्तों पर पशुधन को परोसा जाता है। पौराणिक कथानुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण कर इंद्र कोप से मथुरा वासियों को बचाया था।
छत्तीसगढ़ में इस दिन गोबर का गोवर्धन बनाकर गोवर्धन खुंदाई की रस्म पूरी की जाती है। इसी दिन से गौ माता को सोहाई बांधने की शुरुआत होती है जो कार्तिक पूर्णिमा तक चलते रहती है। किसी परिवार विशेष में चली आ रही परंपरा के आधार पर गोवर्धन पूजा, अन्नकूट (मातर), देवउठनी एकादशी और सबसे आखिर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन तक सोहाई बांधने का क्रम चलते रहता है।

सोहाई एक प्रकार का हार
सोहाई एक प्रकार का हार होता है जो अहीर समाज द्वारा पशुओं के गले में पहनाया जाता है। इसके निर्माण और सजावट की प्रक्रिया बहुत ही श्रमसाध्य कार्य है।
गांवों में अहीर समुदाय बाजे गाजे के संग सोहाई बांधने पशु मालिकों के घर जाते हैं और पशु मालिक उनको भेंट स्वरुप राशि, कपड़े या धान देते हैं। सोहाई बांधते समय अहीर समुदाय दफड़ा, निसान और मोहरी के संग दोहा वाचन करते हैं। जो सामान्यतः किसी संत कवि द्वारा रचित दोहे, पारंपरिक दोहे या स्वरचित दोहे भी होते हैं।जैसे-
गाय चराये गहिरा भइया, भंइस चराये ठेठवार हो।
चारों कोती अबड़ बोहाथे, दही दूध के धार हो।।
गऊ माता के महिमा, नइ कर सकन बखान।
नाच कूद के जेला, चराय कृष्ण भगवान।।

गौमाता को सुहाई बंधन
दोहा में प्रायः धार्मिक घटनाओं का वर्णन किया जाता है या सुमिरन किया जाता है।
सदा भवानी दाहिनी, सनमुख रहे गनेश।
पांच देव रक्छा करे, ब्रम्हा विष्णु महेश।।
सरस्वती ने स्वर दिया, गुरु ने दिया ज्ञान।
माता-पिता ने जन्म दिया, रुप दिए भगवान।।
गौरी के गनपति भये, अंजनी के हनुमान रे।
कालिका के भैरव भये, कौसिल्या के लछमन राम रे।
जै जै सीता राम के भैया, जै जै लछमन बलवान हो।
जै कपि सुग्रीव के भईया, कहत चलै हनुमान हो।।
गंगा बड़े गोदावरी, के तीरथ बड़े प्रयाग।
सबसे बड़े अयोध्या, जहाँ राम लिए अवतार।।
घाट-घाट म लछमन मिलय, अवघट म मिलय राम।
अशोक वाटिका म सीता मिलय, लंका म मिलय हनुमान।।
वर्तमान की परिस्थितियों पर भी कुछ लोग तुरंत दोहा गढ़ देते हैं। ऐसे लोग आशुकवि प्रवृत्ति के होते हैं। जैसे नारी की महत्ता का वर्णन करता ये दोहा-
नारी निंदा झन करौ, नारी नर के खान रे।
नारी नर उपजात हे, ध्रुव प्रहलाद समान रे।।
कुछ कुछ दोहे जीवन की नश्वरता की ओर मनुष्य का ध्यान खींचते है।जैसे-
दू दिन के दुनिया मा संगी, झन कर बहुते आस रे।
नदी तीर के रूखवा भैय्या, जब तब होय विनाश रे।।
कौड़ी कौड़ी माया जोरे, जोरे लाख करोड़।
आही बुलऊव्वा राम के, ले जाही निगोटी छोड़।।
राम-राम के बेरा संगी, राम के गुन ल गाए हो।
जग के तारन हारी भईया, भौं सागर पार लगाए हो।।

अहीर नर्तक - चित्र घनाराम साहू जी
गौचारण करने वाले ग्वाले को अपनी लाठी बहुत प्रिय होता है। वह आपतकाल में शस्त्र का भी काम करता है। उस लाठी के सम्मान में उनके मुख से दोहा का स्वर फूट पड़ता है-
तेंदू सार के लउठी भैय्या, सेर सेर घीव खाये।
उही लउठी के भरोसा मा भैय्या, गाय भंइस चराये।।
कबीर और तुलसी के दोहे का भी भरपूर प्रयोग सोहाई बांधने और गोवर्धन पूजा के समय अहीर समुदाय करता है। तुलसी और राम छत्तीसगढ़ में अतिशय प्रिय है।
राम राम रटते रहो, जब लग घट में प्राण।
कबहु तो दीनदयाल के, भनक पडे़गी कान।।
चित्रकूट के घाट में, भए संतन के भीर।
तुलसीदास चंदन घिसय, तिलक करे रघुवीर।।
इस प्रकार राऊत दोहों में संत, कवियों के वाणी के संग उनकी व्यक्तिगत रचनात्मकता भी समाहित होती है। हालांकि उनके द्वारा रचित दोहों में छंद विधान का पालन भले ही नहीं होता पर भावपक्ष प्रबल होता है।उनके दोहों में दृष्टांत भरपूर होते हैं।
तेल फूल मा लइका बाढे़, पानी मा बाढे़ धान रे।
बात बात मा झगरा बाढे़, खिनवा मा बाढे़ कान रे।।
पांव जान पनही मिले, घोड़ा जान असवार रे।
सजन जान समधी मिले, करम जान ससरार रे।।
पांच दिवस के दीपावली पर्व के अंतिम दिन ज्यादातर लोग जहां भाई दूज का पर्व मनाते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन मातर का पर्व मनाते हैं। अहीर समुदाय बाहुल्य गांवों में मातर का आयोजन किया जाता है।

खोड़हर स्थापना
मातर के एक दिन पूर्व मतलब गोवर्धन पूजा के पश्चात रात्रि में बाजे गाजे के साथ यदुवंशियों के द्वारा खोड़हर को गौठान (खइरखा डांड़) में सांहडा़ (नंदी) देव के पास स्थापित किया जाता हैं। जहां रातभर मातर जागरण किया जाता है। मातर में गौमाता, धरती माता, ग्राम देवी एवं जन्मदात्री माता की आराधना की जाती है। रातभर गाजे-बाजे के साथ दोहा वाचन होता है। जैसे-
आ गे दिन देवारी मइया, में खइरखा में लाठी भांजव।
लान तेंदू सार के लउठी भैय्या, में पुरखा के मातर जागंव।
भाई दुलारे बहिनी, अउ बहिनी दुलारे भाई।
मोला दुलारे मोर दाई ददा, गोरस दूध पिलाई।।
मातर पर्व अगले दिन मनाया जाता है। जिसके लिए आसपास के ग्रामीणों को भी न्योता भिजवाया जाता है। सवेरे सभी यदुवंशियों के द्वारा ग्रामीण जन की उपस्थिति में गौधन को सोहाई बांधा जाता है। उस समय देवता चढ़ाई और काछन का दृश्य देखते ही बनता है।
एक कांछ कांछो रे भाई, दूसर दिये लगाई।
तीसर कांछ कांछो रे भाई, सब माता के दुहाई।।
मातर-मातर कहिथें भइया मातर जीव के काल रे।
कखरो फुटय माड़ी कोहनी, अउ कखरो फुटय कपार रे।।
इस दौरान दोहा वाचन रोमांचित कर देता है। लंबे समय तक भी जब कोई देवता शांत नहीं होता और धूप की खुशबू लेने (हूम लेने) नहीं जाता था। तब इस प्रकार के दोहे उच्चारित होते हैं-
पूजा करे पुजेरी भैय्या, सब देवता कुकरी चोरे।
पूजा होत इंकर बगधरा के, सब बंधना छोरे।।
पूजा करे पूजेरी भैय्या, धोवा धोवा चउंर चढा़ये।
पूजा होत इंकर मात-पिता के, जे हूम लेवन बर जाए।।
इस प्रकार से अनेक वीर रस से भरपूर दोहे का सतत वाचन चलते रहता है। सोहाई बंधन के पश्चात लक्ष्मी स्वरूपा गौमाता से कुम्हड़ा फोड़वाया जाता है और उस कुम्हड़े से बनी सब्जी का खिचड़ी बनाकर उपस्थित लोगों को प्रसाद बांटा जाता है। कहीं कहीं लाठी चालन और अखरा विद्या का भी प्रदर्शन किया जाता है, जिसमें एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज साहसिक कारनामों का प्रदर्शन किया जाता है।
गोवर्धन पूजा और मातर के ये दो दिन गौमाता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन होता है, जिसे समस्त यदुवंशियों के साथ पूरा छत्तीसगढ़ धूमधाम से मनाता है। लोक में प्रचलित परम्पराएं हमें प्रकृति से जोड़ती हैं तथा सनातन संस्कृति की लोक परम्पराएं लोक द्वारा सदैव अक्षुण्ण रखी जाती हैं।
आलेख
रीझे यादव
टेंगनाबासा(छुरा)
जिला, गरियाबंद
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
अगहन मास और छत्तीसगढ़ का लोक जीवन
November 13, 2025
बिंद्रानवागढ़ की जमींदारी
March 16, 2023
भुंजिया जनजाति का चांउर धोनी परब
December 08, 2022
गौवंश का गुरुकुल : दईहान
December 02, 2022
मातृशक्ति की आराधना का पर्व : मातर
October 26, 2022
दक्षिण कोसल का वन वैभव : उदंती अभयारण्य
December 16, 2021
अवघट म मिलय राम : मातर विशेष
November 06, 2021
लोकमंगल का पर्व सुरहुति तिहार
November 04, 2021
फ़िंगेश्वर राज का भव्य दशहरा उत्सव
October 15, 2021
संतान सुख देने वाली देवी रमईपाट
October 14, 2021
भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका
December 15, 2020
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार : जेठौनी तिहार
November 25, 2020
गौधन के प्रति कृतज्ञता अर्पण : सोहाई बंधन
November 18, 2020
जटियाई माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
टेंगनाही माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 17, 2020
जानिए लाल बंगला का रहस्य क्या है
October 07, 2020
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
पोरा तिहार: बैलों के प्रति कृतज्ञता और अन्न के गर्भ-पूजन का पर्व
September 09, 2026