राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल दशमी | गुरुवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद | योग: हर्षण | करण: तैतिल
पर्व विशेष : | तदनुसार 19 नवंबर 2026

विजयादशमी जिसे सामान्यतः दशहरा के नाम से जाना जाता है। असत्य पर सत्य की जीत और पराक्रम का पर्व है। जिसे संपूर्ण भारतवर्ष में अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ का बस्तर दशहरा देश भर में प्रसिद्ध है, जो लगभग चार महीने तक चलता है। बस्तर दशहरे के बाद भव्यता के आधार पर फिंगेश्वर दशहरा बहुत प्रसिद्ध है।
फिंगेश्वर की गिनती छत्तीसगढ़ के प्रमुख गढ़ के रूप में होती है। यह नगरी अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि के कारण विख्यात है। यहां पर फणिकेश्वरनाथ मंदिर, पंचमंदिर, बालाजी मंदिर, राजमहल और मौलीमाता मंदिर जैसे दर्शनीय स्थल है। यहां के भव्य दशहरे आयोजन की प्रसिद्धि दूर दूर तक है।

फ़िंगेश्वर का प्राचीन फ़णिकेश्वर महादेव शिवालय
फिंगेश्वर में दशहरा मनाने की परंपरा प्राचीन है। यहां के जमींदारों पर कुल देवी मौली माता की असीम कृपा रही है। मौली माता मूलतः बस्तर की आराध्य देवी है। बताते हैं कि किसी समय फिंगेश्वर राजघराने के चौथी पांचवीं पीढ़ी के राजा ठाकुर मनमोहन सिंह बस्तर प्रवास पर थे, तब फिंगेश्वर वापस लौटते समय मार्ग पर एक तेजोमय वृद्धा से उनकी भेंट हुई। तब राजा ने उनसे पूछा कि आप कहां जा रही है? और उनसे अपने नगर में आतिथ्य स्वीकार करने का निवेदन किया।
तब उस वृद्धा स्वरूपा मावली माता ने बताया कि वो अगर उसे सांग में बैठाकर ले जा सकते हैं तो उनके नगर जा सकती है। तब राजा ने उनको सांग में बिठाया और फिंगेश्वर लेकर आए। फिंगेश्वर पहुंचकर माता अंतर्ध्यान हो गई। तब राजा को माता की महिमा का ज्ञान हुआ। इसके बाद उन्होंने माता के भव्य मंदिर के लिए निर्माण सामग्री एकत्रित किया।

मौली माता फ़िंगेश्वर
लेकिन माता ने उनको स्वप्न में आकर बताया कि वो खदर (घास) की मामूली कुटिया में ही निवास करेगी और भक्तों की पीड़ा दूर करेगी। साथ ही उन्होंने बस्तर में निवास करने वाली हल्बा जाति के लोगों को अपने पूजन का अधिकार दिया। तब राजा ने माता के आज्ञा को शिरोधार्य कर हल्बा लोगों को फिंगेश्वर नगर में बसाया और तब से अब तक माता उसी खदर की कुटिया में वास करती है।
जानकार बताते हैं कि पहले दशहरे के दिन मंदिर में पंड़वा (नर भैंसे) की बलि देने का प्रचलन था। जो बाद में बकरा बलि के रूप में परिवर्तित हो गया। वर्तमान में यहां बलि पूर्णतः निषिद्ध कर दिया गया है। फिंगेश्वर की दशहरा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। राजा अपनी प्रजा के साथ मुलाकात करते थे और फिंगेश्वर में जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

पंच मंदिर समूह फ़िंगेश्वर
फिंगेश्वर राजघराने के राजा ठाकुर दलगंजन सिंह की मृत्यु दशहरे के दिन होने के कारण फिंगेश्वर दशहरे का आयोजन क्वांर तेरस तिथि को आयोजित किए जाने की परंपरा की शुरुआत हुई। राजा दलगंजन सिंह और रानी श्याम कुमारी देवी के कोई पुत्र नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी बेटी गायत्री कुमारी के सुपुत्र राजा महेंद्र बहादुर सिंह को गोद लिया। जो फूलझर राजघराने के भी राजकुमार थे।
राजा महेंद्र बहादुर सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से वो राजनीति में सक्रिय थे। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात प्रथम प्रोटेम स्पीकर होने का गौरव उन्हें प्राप्त है। राजा साहब की शिक्षा दीक्षा राजकुमार कालेज में हुई थी। जेजे स्कूल आफ आर्ट्स से उन्होंने चित्रकला की बारीकियां सीखीं थी। वे एक कुशल चित्रकार, हाकी और पोलो के उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ ही तबला वादन में भी निपुण थे।

फ़िंगेश्वर के राजा स्व: महेन्द्र बहादुर सिंह के साथ दक्षिण कोसल टुडे के सम्पादक ललित शर्मा
उन्होंने फिंगेश्वर के शाही दशहरे को भव्यता प्रदान की। एक दिन के दशहरे पर्व को उन्होंने तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का रूप दिया। दशहरे के अवसर पर राजमहल को दुल्हन की तरह सजाया जाता था। प्रथम दिवस पर आकर्षक आतिशबाजी और प्रतिष्ठित लोकमंच की प्रस्तुति होती थी। अस्त्र-शस्त्र की पूजा और भव्य शोभायात्रा का आयोजन होता था। जनसामान्य उनसे राजमहल में भेंट करने आते थे।
दशहरा महोत्सव के शुभारंभ का सुबह बालाजी, पंच मंदिर, मौली माता मंदिर एवं फणिकेशवरनाथ महादेव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ होता है। सभी मंदिरों में ध्वजारोहण के बाद आधी रात भगवान श्री रामचंद्र, सांग देवता के साथ राजा की मौजूदगी में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती है। हाई स्कूल खेल मैदान में आकर्षण और भव्य आतिशबाजी की जाती है।

फ़िंगेश्वर के मंदिरों में दशहरे पर भव्य सजावट
दूसरे दिन भी कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और मेला लगता है। राजा महेंद्र बहादुर सिंह कलाकार होने के साथ ही साहित्यिक अभिरुचि वाले व्यक्ति थे इसलिए तीसरे दिन बालाजी मंदिर प्रांगण में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता था, जहां देशभर के प्रतिष्ठित कवि शरद पूर्णिमा की शीतल छांव में रचना पाठ करते थे।
छत्तीसगढ़ में फिंगेश्वर दशहरा की एक विशेष पहचान है, दूर दूर से लोग दशहरा कार्यक्रम में सम्मिलित होने आते हैं। इसे एक दुर्योग ही कहा जायेगा कि फिंगेश्वर दशहरे की पहचान राजा साहब का आकस्मिक निधन भी गत वर्ष दशमी तिथि को वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हुआ और पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की भयावहता और शोक संतप्त होने के कारण शाही दशहरे का आयोजन नहीं किया जा सका।
इस वर्ष उनकी बरसी है। इसलिए इस वर्ष भी दशहरे का आयोजन सादगीपूर्ण ढंग से किये जाने का निर्णय वर्तमान राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह और संचालन ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। लेकिन आशा है भविष्य में फिंगेश्वर के शाही दशहरे की भव्यता के पुनः दर्शन होंगे।
आलेख
रीझे यादव
टेंगनाबासा (छुरा)
जिला, गरियाबंद
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
अगहन मास और छत्तीसगढ़ का लोक जीवन
November 13, 2025
बिंद्रानवागढ़ की जमींदारी
March 16, 2023
भुंजिया जनजाति का चांउर धोनी परब
December 08, 2022
गौवंश का गुरुकुल : दईहान
December 02, 2022
मातृशक्ति की आराधना का पर्व : मातर
October 26, 2022
दक्षिण कोसल का वन वैभव : उदंती अभयारण्य
December 16, 2021
अवघट म मिलय राम : मातर विशेष
November 06, 2021
लोकमंगल का पर्व सुरहुति तिहार
November 04, 2021
फ़िंगेश्वर राज का भव्य दशहरा उत्सव
October 15, 2021
संतान सुख देने वाली देवी रमईपाट
October 14, 2021
भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका
December 15, 2020
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार : जेठौनी तिहार
November 25, 2020
गौधन के प्रति कृतज्ञता अर्पण : सोहाई बंधन
November 18, 2020
जटियाई माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
टेंगनाही माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 17, 2020
जानिए लाल बंगला का रहस्य क्या है
October 07, 2020
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
पोरा तिहार: बैलों के प्रति कृतज्ञता और अन्न के गर्भ-पूजन का पर्व
September 09, 2026