छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन
September 20, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल दशमी | गुरुवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद | योग: हर्षण | करण: तैतिल
पर्व विशेष : | तदनुसार 19 नवंबर 2026

बालमन बड़ा स्वतंत्र होता है। उसे बंधन जरा भी स्वीकार नहीं। बंधन में रहकर बालमन कुम्हलाने लगता है। जैसे कलियों को खिलने के लिए सूरज का प्रकाश चाहिए, उसी प्रकार बालमन को खिलने के लिए बंधन मुक्त होना चाहिए। बालकपन खेल प्रिय होता है। खेल-खेल में वह नए सृजन भी करता है। पीपल पत्ते से फिरकी बना लेता है, कागज से नाव बना लेता है। किसी बेल की पोंगलीनुमा डाली से बांसुरी बना लेता है। किसी वस्तु को देखकर वह तुकबंदी करके कविता गढ़ लेता है। बालमन श्रृजन का स्रोत है।
बालमन की अभिरूचियां आगे चलकर उसे सर्जक के रूप में, कलाकार के रूप में प्रतिष्ठित करती है। नागर समाज में बालमन के मनोरंजन के लिए अनेकानेक महंगे साधन उपलब्ध होते है, परन्तु लोक में बालमन के लिए मनोरंजन का साधन प्राकृतिक वस्तुएं ही बनती है या उसके परिवेश में उसे जो भी वस्तु सुलभ होती है, उसे अपने मनोरंजन का साधन बना लेता है। लोक की यही खासियत है कि प्रकृति उसकी आत्मा में रची-बसी है। बचपन लेकर वृद्धावस्था तक वह प्रकृति से जुड़कर प्रकृति को अंगीकर करता है। इसलिए लोक, प्रकृति के बेहद करीब है। लोक का यह गुण बालमन से समाया रहता है। जो उसके सृजन का आधार बनता है।
लोक और बालमन की चर्चा करते हुए बचपन की सारी गति विधियाँ चलचित्र की भाँति आँखों के सामने उतर आती है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ शरारतें भी हैं। पारस्परिक प्रेम सहयोग और भाईचारा भी है। बालमन को गीत कविता प्रिय होती है। बालमन कविता सुनता भी है और गढ़ता भी है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बचपन की तुकबंदियां है, जो आज भी स्मृतियों में है, जिन्हे गाँव की गली-चौराहो में खेलने वाले बच्चों के मुख से सुना जा सकता है। मुझे लगता है कि तुकबंदी में कही गई बाते सरस और मजेदार होती है। लोगों को सुनने में अच्छी लगती है। कविता की शुरूआत इन्हीं तुकबंदियों से हुई होगी? बालमन के प्रयासों को देखा जाय तो ऐसा ही लगता है।
आइए बालमन की उन तुकबंदियों का उल्लेख करें जो बालमन और हमारे बाल साहित्य की पूंजी है। माँ की लोरी सुनकर सोने वाला मन ‘‘सो जा बेटा सो जा रे, तोर दाई गेहे पाँच खोंधरा, उहाँ ले लाही लाई जोंधरा’’ की ममतामयी पंक्तियों के साथ सपनों में खो जाता है। यही बालमन घर की डेहरी लांघ आंगन को पार कर अपने साथियों के साथ गलियों या चबूतरों में आता है, तब तक वह बोलने में पारंगत हो जाता है। फिर अपनी माई भाखा (मातृभाषा) में तुकबंदियाँ सुनकर और कविता गढ़कर माई भाखा की सेवा के लिए तैयार होता है। बात-बात में तुकबंदियाँ बात-बात में मनोरंजन छत्तीसगढ़ी बालमन की विशेषता है। कविता का व्यवहार बच्चो के बीच ही होता है।
छत्तीसगढ़ी बालमन में कविता का प्रादुर्भाव तुकबंदी से मनोरंजन के द्वार खोलता है। किसी बच्चे का नाम है ‘उदे, तो उससे पूछते है तोर का नाव है? तब वह कहता है- ‘उदे’। तब नाम पूछने वाला कहते है- छानी ले कूदे।’ फिर तो बच्चे कठल कर हँस पड़ते हैं। छत्तीसगढ़ी में गिनती का गीत बच्चे अपनी ही तुकबंदी से रच लेते है। इसी तरह निर्दिष्ट संख्या बोलने के लिए कहते है और उसने तत्काल बाद तुकबंदी कर मनोरंजन करते है। जैसे -
एक
खड़े खड़े देख
दो
गोहार पार के रो
तीन
गिरे पइसा ल बीन
चार
चल बेटा बाजार
पाँच
कनिहा मटका के नाच
छै
हमर घर आबे तैं
सात
खा दूध-भात
आठ
पढ़ अपन पाठ
नौं
पाछू डहर भौ
दस
टूरा परगे लस
अंको को लेकर और भी बड़ी मनोरंजक तुकबंदियाँ है, जो बालमन की उपज है।
बावन
तोर दाई ल लेगे रावन
अस्सी-अस्सी? तीन सौ साठ
मरगे तोर बुढ़िया सास
बीस-बीस चालीस?
कर मोर मालिस
अंको पर ही एक और मजेदार तुकबंदी का आनंद ले
अजला-बजला
बाम्हन बजला
तीन तेरा
चार करेला
पाँच भाई पांडो
छै के गंडा
सात के सीताफल
आठ के गंगाजल
नौ के नागिन
दस के बाघिन
ग्यारा बेटा राम के
कौड़ी न काम के।
नामों को लेकर अनेक तुकबंदियाँ है। बच्चे आपस में एक-दूसरे के नाम को लेकर चिढ़ाते है और मजा लेते हैं। किसी बच्चे को उसका नाम पूछते हैं। जब वह अपना नाम लेता है तब उसे इस तरह चिढ़ाते है-
अपना नाँव ले दिस
दतैयां पानी ल पी दिस
साजा के बाजार म
ढोल-ढोल ले पोक दिस।
किसी वस्तु को देखकर भी बच्चे तुकबंदियॉं कर लेते है। उदाहरण-
ले तो बोल सून
सूपा
बिलवा डोकरा तोर फूफा
चल जाबो?
केती?
कौंवा चिरके तोर चेथी।
उपरोक्त तुकबंदियों में उत्तर देने वाले बच्चे को यह कहकर चिढ़ाया गया है कि काला कलूटा बूड्ढा तुम्हारा फूफा है। तुम्हारी चेथी (गर्दन का पिछला भाग) में कौंए ने बीट कर दी है। जो बच्चा हंसी का पात्र बनता है, वह नाराज नही होता बल्कि वह इन तुकबंदियों का प्रयोग कर अन्य अनजान दूसरे बच्चों को हँसी का पात्र बनाता है। बालमन गंगाजल की तरह पवित्र होता हैं। उसमें किसी तरह का दोष नहीं होता। खेलते-खेलते झगड़ना और थोड़ी देर बाद फिर मिल जाना बालमन का स्वभाव है। बालमन की यही पवित्रता उसे भगवान की श्रेणी में ला खड़ा करता है। छत्तीसगढ़ी में एक हाना (कहावत) है। लइका अउ भगवान एक बरोबर।
किसी चबूतरे पर बैठे हुए तीन बच्चे खेल-खेल में तुकबंदी कर मनमोहित कविता गढ़ते है। बीच में बैठा हुआ बच्चा अपने को श्रेष्ठ बताते हुए कहता है-
तीर-तीर में धान
बीच में भगवान।
अर्थात जो मेरे किनारे बैठे हुए है धान है और मैं उनसे श्रेष्ठ भगवान हूँ। तब किनारे वाला कोई बच्चा कहाँ पीछे रहने वाला? वह भी तुकबंदी कर बीच वाले बच्चे की हँसी उड़ाकर उसे हीन सिद्ध कर देता है -
तीर-तीर में दही के लोटा,
बीच में बिलई के पोटा।
कहने का आशय यह कि जो किनारे बच्चे हम बैठे हैं वो दही का लोटा है और बीच में बैठने वाला तो मरी हुई बिल्ली का पोटा (अंतड़ी) है। फिर तो हँसी का फव्वारा फूट पड़ता है। हँसी-मजाक का यह क्रम देर तक चलते रहता है। कोई बुरा नही मानता। किसी का मन मलिन नहीं होता।
बचपन की कुछ घटनाएं याद आ रही है जिनमें दोस्तो के ओ नाम शामिल है जिसमें लेकर एक दूसरे को कुड़काते (चिढ़ाते) थे। जैसे-
जगदीस - चड्डी म हगदीस
पूरन - तोर ददा बेंचे चूरन
कमला - गोसइयाँ कहिबे हमला
रामा - चिरहा पैजामा
बुधारू - तोर मुह उतारू
मुझे याद है मेरे साथी मुझे ‘पीसी-पीसी, फुटहा सीसी’ कहकर चिढ़ाते थे। तब न मैं बुरा मानता था और न ही मेरे संगी-साथी जातियों को लेकर कोई बुरा नहीं मानता था। सब हँसी- मजाक में टाल देते थे। पर अब तो यह अपराध हो जायेगा। मुझे याद है मेरे साथी लोक गायक गौतम चंद जैन के चाचाजी ‘‘चना जोर गरम बाबू मै लाया मजेदार, चना जोर गरम के तर्ज पर स्थानीय जातियों का उल्लेख कर मंच में गीत गाते जैसे- चना खाय रे बनिया ओ तो बेचे जीरा धनिया….। ‘‘अपनी जाति का गीत सुनकर कोई खुश होता, तो कोई कुपित होता। तब यह कोई गाली नहीं थी केवल चुहलबाजी थी। तुकबंदी का कमाल था।
एक और मजेदार घटना तब हम चौथी-पाँचवीं में पढ़ते थे। हमारा घर देवाँगन (कोष्टा) मुहल्ले में है। मेरा गाँव देवाँगनों की बस्ती है। तब यहाँ कपड़ा बुनने का कार्य प्रत्येक देवाँगन के घर में होता था। मेरे सभी साथी देवाँगन थे। जिस गली से हम स्कूल जाते थे, वहाँ एक तिलोचन नाम के देवाँगन रहते थे। मंगठा (हाथ करघा) चलाकर कपड़ा बुनने का कार्य करते थे। यह भी उल्लेखनीय है कि श्री तिलोचन कका नाटक मंडली के उत्कृष्ट कलाकार थे।
नाटको में स्त्री पात्रों की भूमिका निभाते थे। उनके मंगठा घर में उजाले के लिए एक खिड़की गली की ओर खुलती थी। आते-जाते हम बच्चो उनका नाम लेकर चिढ़हाते ‘‘तिली के लड्डू, तिलोचन भड्डू’’ वे कपड़ा बुनना छोड़कर हमें दौड़ाते, हम बच्चे तेजी से दौड़कर भाग जाते। रोज का यही उपक्रम। हम बच्चों को बड़ा मजा आता। एक दिन तिलोचन कका ने गली के मोड़ में अपने एक साथी को तैनात कर दिया, हम बच्चो का पकड़ने के लिए। जब उन्हें चिढ़ाया तो वे रोज की तरह हमारे पीछे दौड़े, हम भागे। तिलोचन कका अपने साथी को चिल्लाकर बोले "पकड़-पकड़ साले मन ल।" हम में से एक पकड़ा गया उसकी खूब मरम्मरत हुई। बाकी सब भाग गए। उस दिन से हमने स्कूल का रास्ता बदल लिया। उन्हें जहाँ कहीं भी आते-जाते देखते, चुपके से सरक जाते।
आज भी गाँव के बच्चे बंदरों को देखकर यह कहते हुए उछल पड़ते है कि "खिस बेंदरा खिस, हरदी -मिरचा पिस।" आकाश में उड़ते हुए बगुलों की पंक्तियों को देखकर कहते है ‘‘दूध दे दूध दे भरे कटोरा मूत दे।’’ ये बच्चे ऐसा सोचते है कि ऐसा कहने से पीछे रहने वाला बगुला आगे हो जाता है। संयोग से ऐसा हो जाता है तो बच्चे उत्साहित हो जाते हैं। बच्चो का मनोरंजन होता है।
बचपन खेल प्रिय होता है। छत्तीसगढ़ में बाल खेलो की लंबी श्रृखला है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये खेल यहाँ गीतों के साथ खेले जाते है। ये गीत बालमन की उपज हैं। इन खेल गीतो में कोई भाव भरा है या नहीं यह बच्चों के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। महत्वपूर्ण है तो बाल मन का मनोरंजन। इन खेल गीतों की प्रत्येक पंक्तियाँ बड़ी मजेदार और मनोरंजक है।
जैसे कबड्डी में ले तो - खुडुवा के आन-तान खा ले बेटा बीरो पान। हनुमान डेका, जीत पार लंका। अटकन मटकन खेल में - अटकन- मटकन दही चटाकन, लहुआ लाटा बन के काँटा । घोर-घोर रानी में - घोर -घोर रानी, इता-इता पानी, फुगड़ी में - गोबर दे बछरू, चारो खूंट ल लीपन दे। घानी-मुनी घोर दे में - घानी- मुनी घोर दे, पानी दमोर दे, नागंर बइला जोर दे। अत्ती-पत्ती खेल में - अत्ती-पत्ती मार गदत्ती, तुम लाओ पीपर के पत्ती आदि-आदि। जहाँ तक हम देखते है छत्तीसगढ़ी खेल गीतों में भी बालमन की मनोरंजक तुकबंदियों का साम्राज्य है और तो और बालमन कसम उतारने के लिए भी तुकबंदियों के माध्यम से कविता का ही सहारा लेता है।
एक आमा के गोही
तोर केहे ले का होही।
नदिया के तीर-तीर पान सुपारी
तोर किरिया ल भगवान उतारी।
बालमन सामान्य क्रिया व्यवहार में भी तुकबंदियों का सहारा ले कर अपना मनोरंजन करता है। मुंडन होने होने पर बच्चे मुंडा बच्चे को यह कहकर चिढ़ाते है-
मुंडा मुड़ म खूँटा गड़े
चल मुंडा मोर बुता करे
ढेकला मुंडा चना के दार
मारेंव जूता उड़ गय बाल
मुंडा बच्चा उक्त पंक्तियों को सुनकर हँस कर टाल देता है। क्योंकि उसको भी किसी बच्चे के मुंडन होने पर उसे चिढ़ाने का अवसर मिलेगा। लोक में इस तरह की तुकबंदियाँ और कविताएं समय-समय पर अक्सर सुनने को मिलती है। बंसी से गाँव के नदी-तालाब में गरी खेलने वाले (मछली मारने वाले) बड़े-बूढ़े को भी देखकर बच्चे तुकबंदियां करते है-
गरी के मछली, गेंगरूआ के चारा
गरी खेलइया, मोर सारा।।
रिस्तेदारी में सारा-भाँटो (साला-जीजा) व नाती-बूढ़ा का संबंध बड़ा मजाकिया होता है। जहाँ साला-जीजा मिले, नाती बूढ़ा मिले कि चुहल बाजी शुरू हो जाती है। मेरे बड़े भईया पहले गवन में भौजी को लाने गए। मैं भी बैलगाड़ी चढ़ने के शौक से जाने के लिए रोया। मुझे भी साथ ले गए। वहाँ भईया के गाँव रिस्तेदारी वाले सालों ने मेरा मजाक उड़ाया नाम पूछा, गाँव पूछा और तुकबंदी की-
डारा-डारा, लीम के डारा
तोर बहिनी, मोर पारा।
मैं समझ नहीं पाया, चुपचाप सुन लिया। बाद में समझ आया कि उक्त पंक्तियाँ मेरे कहने के लिए ज्यादा सटीक है। जब वो दुबारा मुझे चिढ़ाने लगे तो मैंने उल्टा उन्हें कहा-
डारा-डारा, लीम के डारा,
तुंहर बहिनी, हमर पारा।
सभी खिल-खिलाकर हाँस पड़े। एक बार बुआ को तीजा लाने ददा के साथ पैदल नवागाँव साजा गया था। वहाँ एक ग्रामीण बुजुर्ग ने मुझ से पूछा ‘क्या पढ़ते हो? मैने कहा -पाँचवी। ‘अच्छा जो मैं बोलूंगा उसे बोलकर बताना, तब समझूंगा कि तुम होशियार हो। मैंने हाँ में सिर हिला दिया। उन्होंने कहा-
तुम ताम लकड़ी, तुम्हारा सारा तुम
तुम हमारा सारा हमारा सारा तुम ।
बिनासमझे बालमन में मैने इन पंक्तियों के भेद को जाने, उन पंक्तियों को दोहराने का प्रयास किया और ठोठक गया। कह डाला-तुम्हारा सारा हम । फिर तो बैठे लागो में हँसी फूट पड़ी। मैं भी शरमा गया। दरअसल वह ग्रामीण जो रिस्ते में दादा लगते थे मुझे मेरे मुंह से अपना साला कहलवाना चाहते थे वह सफल हो गया। ऐसा है नाती -बूढ़ा का मजाकिया संबंध और तुकबंदी का कमाल। ये पंक्तियाँ मुझे आज भी कंठस्थ है। मैं भी अपने नातियों से इन पंक्तियों को लेकर हास- परिहास करने से नहीं चुकता। तो यह है लोक का बालमन।
यही बालमन हास-परिहास और अपने मनोरंजन के लिए तुकबंदियों के सहारे कविता सृजन के पथ पर अग्रसर होता है। फिर कृति और परिवेश से जुड़ कर अपनी काव्य प्रतिभा को मांजता है। दरअसल बालमन की भूमि बड़ी उर्वरा होती है, छत्तीसगढ़ की माटी की तरह। छत्तीसगढ़ की इसी माटी में कविता की प्रथम पंक्ति फूटी थी, बाल्मिकी के श्रीमुख से। वह स्थान है तुरतुरतिया की धरती जहाँ बाल्मिकी का आश्रम था। यहीं सीता माता को आश्रय मिला था। इसी तुरतुरिया में लव-कुश ने जन्म लेकर धनुर्विधा और संगीत की शिक्षा पाई। यहीं बाल्मिकी ने रामायण की रचना की अतः यह कविता की भूमि है। काव्य सृजन की यही विरासत छत्तीसगढ़ बाल मन में संरक्षित होकर संवर्धित हो रही है। बालमन की यही सहज अभिव्यक्तियाँ जो देखने में केवल तुकबंदिया लगती है। आगे चलकर दान लीला जैसी अनेकानेक अमरकृतियों से छत्तीसगढ़ साहित्य का भंडार भरती है।
सबके लाठी रिंगी - चिंगी
मोर लाठी कुसवा
दू पईसा के बाई लानेंव
उहू ल लेगे मुसवा।
जैसी प्रसिद्ध और मनोरंजन पंक्तियां बालमन की ही उपज हैं।
शोध आलेख
डॉ. पीसी लाल यादव
‘साहित्य कुटीर’ गंडई पंड़रिया जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
मो. नं. 9424113122 ईमल:- pisilalyadav55@gmail.com
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन
September 20, 2026
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक लोकनाट्य: रहस
July 22, 2026
राजिम की पंचकोसी यात्रा
March 12, 2026
फाग का लोकरंग
February 27, 2026
हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ी संस्कृति में खेलों की जीवंत परंपरा
July 24, 2025
लोक परंपरा में नारी शक्ति का उत्सव : तीजा-तिहार
July 22, 2025
आस्था और विश्वास का केन्द्र : नर्मदा
July 02, 2025
जनजातीय अनुष्ठान : गौरी-गौरा पूजा
April 30, 2025
छत्तीसगढ़ी फाग का लोकरंग
March 25, 2024
कुदरत का नजारा, धाँस की जलधारा
December 05, 2023
छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में नदियों का महत्व
October 13, 2023
नरोधी नर्मदा जहाँ झिरिया से बुलबुलों में निकलता है जल
August 05, 2023
रमणीय बुजबुजी एवं नथेला दाई
July 15, 2023
प्रदक्षिणा की संस्कृति : राजिम की पंचकोशी यात्रा
June 15, 2023
लोक संस्कृति का जीवन सरिताएं
June 05, 2023
परम्परा के संवाहक भ्रमणशील कथा गायक : बसदेवा
May 15, 2023
बकरकट्टा के बैगा और उनका देवलोक
May 08, 2023
कोल जनजाति का देवलोक
May 01, 2023
छत्तीसगढ़ का लोक पर्व : तीजा तिहार
August 30, 2022
मोटियारी घाट की बंजारी माता : नवरात्रि विशेष
October 09, 2021
छत्तीसगढ़ का पर्यटन स्थल : बैताल रानी घाट
September 01, 2021
चोड़रापाट के डोंगेश्वर महादेव : सावन विशेष
August 11, 2021
छत्तीसगढ़ का हरेली त्यौहार एवं लोक प्रचलित खेलों की परम्परा
August 08, 2021
जानो गाँव के प्रस्तर शिल्पकार
July 14, 2021
छत्तीसगढ़ी लोक में रचा बसा रथदूज का त्यौहार
July 12, 2021
लोक जीवन की शक्ति, लोक पर्व अक्ति
May 14, 2021
पंडवानी के सूत्रधार श्रीकृष्ण
April 26, 2021
कुँवर अछरिया की लोक गाथा एवं पुरातात्विक महत्व
April 09, 2021
छत्तीसगढ़ी बालमन की मनोरंजक तुकबंदियाँ
April 05, 2021
छत्तीसगढ़ के लोकगीतों का सामाजिक संदर्भ
April 01, 2021
दे दे बुलौआ राधे को नगर में : होली फाग गीतों के संग
March 27, 2021
लोक का सांस्कृतिक उत्सव: मड़ई
February 10, 2021
छत्तीसगढ़ी लोक शिल्प : कारीगरी
February 03, 2021
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा : लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी
January 28, 2021
प्राचीन इतिहास की साक्षी घटियारी
January 16, 2021
प्राकृतिक हरितिमा और भौगोलिक सौंदर्य का अतुलनीय संगम : कुआँ धाँस
December 08, 2020
अन्न बहन-बेटी तथा मां के प्रति सम्मान का लोकपर्व पोला
August 18, 2020
लोक आस्था का दर्पण : आठे कन्हैया
August 11, 2020
प्रकृति-प्रेम का प्रतीक : भोजली
August 04, 2020
छत्तीसगढ़ का हरेली तिहार और खेल की लोक परम्परा
July 20, 2020
प्रकृति का अजूबा मंडीप खोल : छत्तीसगढ़
June 03, 2020
सुरही नदी के तीर देऊर भाना के पुरातात्विक अवशेष
March 23, 2020
छत्तीसगढ़ का लोक साहित्य एवं वाचिक परम्परा
March 19, 2020
गंडई का शिवालय जहाँ पाषाण बोलते हैं
March 12, 2020
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026