छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन
September 20, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल दशमी | गुरुवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद | योग: हर्षण | करण: तैतिल
पर्व विशेष : | तदनुसार 19 नवंबर 2026

जीवन में दान का बड़ा महत्व है। चाहे विद्या दान हो या अन्न दान, धनराशि दान हो या पशु दान स्वर्ण या रजत दान। चारों युगों में दान की महिमा का गान हुआ है। दान दाता की शक्ति पर यह निर्भर करता है। दान के संबंध में ये उक्तियाँ लोक में आदि काल से प्रचलित है- ‘तुरत दान महा कल्याण‘ या फिर ‘पुन के जर पताल में‘ और ‘धरम धारन अगास‘ आदि। उपरोक्त वर्णित दान सबके बस की बात नहीं है, किन्तु अन्नदान ऐसा दान है, जिसे गरीब से गरीब व्यक्ति भी दे सकता है। इसलिए अन्नदान की महत्ता अधिक है। अन्न से भूख शांत होती है। आत्मा को तृप्ति मिलती है।
दान की महत्ता से छत्तीसगढ़ का जनमानस भलिभांति परिचित है। क्योंकि पौराणिक पात्र राजा मोरध्वज दानी की कथा छत्तीसगढ से जुडी हुई है। मोरध्वज की कथा से सभी परिचित हैं, जिन्होंने अपने वचन पालन के लिए अपने पुत्र ताम्रध्वज के अंग को राजा-रानी ने मिलकर आरे से काटा था। और भूखे शेर के सामने उसे परोस दिया। वह स्थान आज भी छत्तीसगंढ़ में आरंग के नाम से जाना जाता है। आरा अंग = आरंग अर्थात वह स्थान जहाँ आरे से अंग को काटा गया हो। आरंग नामक रायपुर जिले में स्थित है। विरासत में मिली दानशीलता की यह परम्परा लोक जीवन में परिव्याप्त है। दान की यह लोक परम्परा अन्नदान के रूप में गाँव-गाँव में प्रचलित है। जिसे ‘छेर छेरा‘ कहा जाता है।
छत्तीसगढ़ की दानशीलता जग जाहिर है। यहाँ के लोग स्वयं भूखे रहकर अतिथि और अभ्यागत की सेवा करते हैं। संतोष इनके इनके जीवन का प्रमुख गुण है। श्रम के साथ-साथ संतोषी स्वभाव इनका आभूषण है। इसलिए ये सहज और सरल हंै। इनकी सहजता और सरलता का लोग नाजायज फायदा उठाते हैं। इसलिए इनका जीवन अभावों में पलता है। अभावों के बीच रहकर भी ये अतिथियों की सेवा करते हैं। ‘‘छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया‘‘ की उक्ति इनके इसी गुण के कारण चल पड़ी है। यह भी कहा जाता है कि छत्तीसगढ़िया गऊ अर्थात गाय जैसा सिधवा, भोला-भाला होता है। शायद इसी भोलेपन के कारण इनका शोषण भी हो रहा है। पग-पग पर ये ठगे जा रहे हैं, छले जा रहे हैं। फिर भी इन्होने अपनी सहजता और सरलता नही छोड़ी है। और छोडेंगे भी नहीं। क्योंकि संतोषी स्वभाव दानशीलता और उदारता के गुण इनके नस-नस में बसा है। छेरछेरा का पर्व इन्हीं गुणों का प्रतिफलन है।
अन्नदान का महापर्व ‘छेर छेरा‘ पौष माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। प्रत्येक पर्व के पीछे लोक कल्याण की भावना छिपी रहती है। लोक कल्याण की इसी भावना के कारण लोक पर्वो का स्वरूप व्यापक बन पड़ता है। लोक कल्याण की इसी उदात्त भावना का लोकपर्व है ‘छेरछेरा‘। छेरछेरा मनाये जाने की परम्परा छत्तीसगढ़ में ही दिखाई देती है। यह सहकार, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द्र का लोक पर्व हैं। गाँव के सभी जन आबाल-वृद्ध, स्त्री-पुरूष याचक के रूप में अन्न माँगते हैं। और गृह स्वामी या गृह स्वामिनी उदारता के साथ अन्न का दान कर दानी की संज्ञा पाते हैं। गाँव में छेरछेरा की अनुगूँज इस तरह सुनाई पड़ती है।
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेर छेरा।
माई कोठी के धान ल हेर हेरा।।
उपरोक्त पंक्तियों को गाते हुए बच्चों और युवाओं के साथ ही सयानों की अलग-अलग टोली ढोलक, हारमोनियम, बेंजो व झांझ-मंजीरों के साथ घर-घर भ्रमण करती है। और कहती है- ‘‘हम छेर छेरा मांगने आए हैं। यह अन्नदान का महापर्व है। अपनी माई कोठी (बड़े अन्नागार) से धान निकालकर दान करो और पुण्य के भागी बनो। बच्चों में विशेष उत्साह होता है। वे अपनी कमर में घांघरा व पैरों में पैजन-घुँघरू पहन कर नाचते हैं। तब गृह स्वामिनी उन्हें यथाशक्ति अन्नदान कर पुण्य की भागिनी बनती है। छेरछेरा अन्नदान का महापर्व है, जिसमें सभी लोग मालिक-मजदूर, छोटे-बडे़ सब बिना भेद भाव के परस्पर एक-दूसरे घर जाकर छेरछेरा नाचते हैं। इससे आदमी का अंहकार मिटने पर ही मनुष्य विनम्र बनता है। छेरछेरा नाचने से श्रेष्ठता या अंहकार तिरोहित हो जाता है। मांगने से विनम्रता आती है। अंहकार की भावना समाप्त हो जाती है। गाँव में छेरछेरा के दिन प्रत्येक घर में आवाज गूजँती है।
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा
माई कोठी के धान ल हेर हेरा।
अरन दरन कोदो दरन
जबे देबे तभे टरन।
धनी रे पुनी रे ठमक नाचे डुवा-डुवा
अंडा के घर बनाए पथरा के गुड़ी
तीर-तीर मोटियारी नाचे, माँझ म बूढ़ी।
धन रे पुनी रे ....
कारी कुकरी करकराय, पुसियारी सेय,
बुढ़िया ल पाठा मिले, मोटियारी रोय।
धनी रे पुनी रे .......
कबरी बिलई दऊड़े जाय, कुकुर पछुवाय,
बिलई ह टाँग मारय कुकुर गर्राय।
धनी रे पुनी रे ......
अन्नदान में विलम्ब होते देख बच्चे फिर गाते हैं -
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा
माई कोठी के धान ल हेर हेरा
अरन-दरन कोदो दरन
जभे देबे तभे टरन।
एक बोझा राहेर काड़ी दू बोझा काँसी
पिंजरा ले सुवा बोले,मन हे उदासी।
तारा ले तारा लोहाटी तारा
जल्दी-जल्दी बिदा कारो जाबो दूसर पारा।
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा।
छत्तीसगढ़ का लोक जीवन प्राचीन काल से ही दान परम्परा का पोषक रहा है। कृषि यहाँ का जीवनाधार है और धान मुख्य फसल। किसान धान को बोने से लेकर कटाई और मिंजाई के बाद कोठी में रखते तक दान परम्परा का निर्वाह करता है। छेर छेरा के दिन शाकंभरी देवी की जयंती मनाई जाती है। ऐसी लोक मान्यता है कि प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ में सर्वत्र घोर अकाल पड़ने के कारण हाकाकार मच गया। लोग भूख और प्यास से अकाल मौत के मुँह में समाने लगे। काले बादल भी निष्ठुर हो गए। नभ मंडल में छाते जरूर पर बरसते नहीं। तब दुखी जनो के पूजा-प्रार्थना से प्रसन्न होकर अन्न, फूल-फल व औषधि की देवी शाकम्भरी प्रगट हुई और अकाल को सुकाल में बदल दिया। सर्वत्र खुशी का माहोल निर्मित हो गया है। इन्ही शाकंभरी देवी की याद में ‘छेर छेरा‘ बनाया जाता है। यह भी लोक मान्यता है कि भगवान शंकर ने इसी दिन नट का रूप धारण कर पार्वती (अन्नपूर्णा) से अन्नदान प्राप्त किया था। छेरछेरा पर्व इतिहास की ओर भी इंगित करता है। प्राचीन समय में गाँव की व्यवस्था मुखिया के हाथों में होती थी। मुखिया किसानों से टेक्स (भरना) अन्न के रूप में प्राप्त करते थे और उसे राजा तक पहुँचाते थे। पौष पूर्णिमा को यह टेक्स बाजे-गाजे के साथ वसूला जाता था। परम्परा का प्रारंभ चाहे जिन मान्यताओं से हुआ हो, ‘छेरछेरा‘ अन्नदान का महापर्व है।
छेरछेरा से प्राप्त अन्न से छत्तीसगढ़ में कितनी ही संस्थाएं रामायण मंडली, लीला मंडली, सहकारी बैंक के रूप में रामकोठी, शिक्षा मंदिर के रूप में जनता स्कूल आदि की शुरूआत हुई है, जो सहकारिता की भावना को पुष्ट करती है। भौतिकवादी, स्वार्थी व शोषणकारी पूंजीवादी व्यवस्था से पीड़ित लोगों की मुक्ति के लिए छेरछेरा सहकार का संदेशवाहक है। गाँवों में आज भी स्कूली बच्चे छेरछेरा के दिन छेरछेरा मांग कर शाला के विकास में सहभागी बनते हैं और अपनी सुखद भविष्य के लिए सहकारिता की भावना का मार्ग प्रशस्त करते हैं। छेरछेरा का महापर्व अन्नदान के साथ-साथ सहकार की भावना का प्रबोधक है।
आलेख
डाॅ. पीसी लाल यादव
‘‘साहित्य कुटीर‘‘ गंडई पंड़रिया जिला राजनांदगांव (छ.ग.) मो. नं. 9424113122
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन
September 20, 2026
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक लोकनाट्य: रहस
July 22, 2026
राजिम की पंचकोसी यात्रा
March 12, 2026
फाग का लोकरंग
February 27, 2026
हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ी संस्कृति में खेलों की जीवंत परंपरा
July 24, 2025
लोक परंपरा में नारी शक्ति का उत्सव : तीजा-तिहार
July 22, 2025
आस्था और विश्वास का केन्द्र : नर्मदा
July 02, 2025
जनजातीय अनुष्ठान : गौरी-गौरा पूजा
April 30, 2025
छत्तीसगढ़ी फाग का लोकरंग
March 25, 2024
कुदरत का नजारा, धाँस की जलधारा
December 05, 2023
छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में नदियों का महत्व
October 13, 2023
नरोधी नर्मदा जहाँ झिरिया से बुलबुलों में निकलता है जल
August 05, 2023
रमणीय बुजबुजी एवं नथेला दाई
July 15, 2023
प्रदक्षिणा की संस्कृति : राजिम की पंचकोशी यात्रा
June 15, 2023
लोक संस्कृति का जीवन सरिताएं
June 05, 2023
परम्परा के संवाहक भ्रमणशील कथा गायक : बसदेवा
May 15, 2023
बकरकट्टा के बैगा और उनका देवलोक
May 08, 2023
कोल जनजाति का देवलोक
May 01, 2023
छत्तीसगढ़ का लोक पर्व : तीजा तिहार
August 30, 2022
मोटियारी घाट की बंजारी माता : नवरात्रि विशेष
October 09, 2021
छत्तीसगढ़ का पर्यटन स्थल : बैताल रानी घाट
September 01, 2021
चोड़रापाट के डोंगेश्वर महादेव : सावन विशेष
August 11, 2021
छत्तीसगढ़ का हरेली त्यौहार एवं लोक प्रचलित खेलों की परम्परा
August 08, 2021
जानो गाँव के प्रस्तर शिल्पकार
July 14, 2021
छत्तीसगढ़ी लोक में रचा बसा रथदूज का त्यौहार
July 12, 2021
लोक जीवन की शक्ति, लोक पर्व अक्ति
May 14, 2021
पंडवानी के सूत्रधार श्रीकृष्ण
April 26, 2021
कुँवर अछरिया की लोक गाथा एवं पुरातात्विक महत्व
April 09, 2021
छत्तीसगढ़ी बालमन की मनोरंजक तुकबंदियाँ
April 05, 2021
छत्तीसगढ़ के लोकगीतों का सामाजिक संदर्भ
April 01, 2021
दे दे बुलौआ राधे को नगर में : होली फाग गीतों के संग
March 27, 2021
लोक का सांस्कृतिक उत्सव: मड़ई
February 10, 2021
छत्तीसगढ़ी लोक शिल्प : कारीगरी
February 03, 2021
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा : लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी
January 28, 2021
प्राचीन इतिहास की साक्षी घटियारी
January 16, 2021
प्राकृतिक हरितिमा और भौगोलिक सौंदर्य का अतुलनीय संगम : कुआँ धाँस
December 08, 2020
अन्न बहन-बेटी तथा मां के प्रति सम्मान का लोकपर्व पोला
August 18, 2020
लोक आस्था का दर्पण : आठे कन्हैया
August 11, 2020
प्रकृति-प्रेम का प्रतीक : भोजली
August 04, 2020
छत्तीसगढ़ का हरेली तिहार और खेल की लोक परम्परा
July 20, 2020
प्रकृति का अजूबा मंडीप खोल : छत्तीसगढ़
June 03, 2020
सुरही नदी के तीर देऊर भाना के पुरातात्विक अवशेष
March 23, 2020
छत्तीसगढ़ का लोक साहित्य एवं वाचिक परम्परा
March 19, 2020
गंडई का शिवालय जहाँ पाषाण बोलते हैं
March 12, 2020
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026