विज्ञान, मानवीय संवेदना एवं राष्ट्र के प्रेरणापुंज - डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
October 15, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल दशमी | गुरुवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद | योग: हर्षण | करण: तैतिल
पर्व विशेष : | तदनुसार 19 नवंबर 2026

राष्ट्र के इतिहास में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनका जीवन अपने समय की सीमाओं को लाँघकर युगों तक प्रेरणा देता रहता है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ऐसे ही विलक्षण व्यक्तित्व थे, जिनके जीवन में ज्ञान की गरिमा, कर्मसाधना एवं मानवीय संवेदना का सहज समन्वय दिखाई देता है। एक साधारण परिवार में जन्म लेकर भारत के महान वैज्ञानिक तथा लोकप्रिय राष्ट्रपति तक की उनकी यात्रा संकल्प, परिश्रम और आत्मविश्वास की परिचायक है। एक ओर उन्होंने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा से देश की सामरिक और तकनीकी क्षमता का विकास किया, तो वहीं अपने विचारों से करोड़ों युवाओं के मन में एक समर्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न भी जगाया। आज डॉ. कलाम साहब का जन्मदिन है। उनके लिए राष्ट्रप्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन और कर्म के माध्यम से व्यक्त होने वाला जीवन-मूल्य था।
15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम् में जन्मे एपीजे अब्दुल कलाम का बचपन आर्थिक अभावों के बीच बीता। उनके पिता जैनुलाब्दीन और माता आशियम्मा ने उन्हें परिश्रम, अनुशासन और उदारता के संस्कार दिए। परिवार की सहायता के लिए बाल्यावस्था में समाचार-पत्र वितरित करने वाले कलाम ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी। रामेश्वरम् का सामाजिक वातावरण भी उनके व्यक्तित्व के निर्माण में महत्त्वपूर्ण रहा। विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच सहज मेल-जोल और पारस्परिक सम्मान ने उनके भीतर समरसता की भावना को पुष्ट किया। बाल्यावस्था से ही विज्ञान के प्रति उनकी रुचि थी। प्रारम्भिक शिक्षा के उपरांत उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से भौतिकी में स्नातक किया। इसके बाद मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का अध्ययन किया। आकाश में उड़ते विमानों और अंतरिक्ष की संभावनाओं के प्रति आकर्षण अब एक स्पष्ट ध्येय में बदल चुका था।
डॉ. कलाम का स्मारक रामेश्वरम
डॉ. कलाम ने 1958 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में अपने वैज्ञानिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 1969 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से जुड़े और स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 के परियोजना निदेशक बने। जुलाई 1980 में इस प्रक्षेपण यान ने रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया। यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव थी। देश ने अपनी तकनीकी क्षमता के बल पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास अर्जित किया। इस सफलता के पीछे केवल एक वैज्ञानिक की प्रतिभा नहीं, बल्कि पूरी टीम का परिश्रम था। डॉ. कलाम ने ऐसे अनेक वैज्ञानिकों और अभियंताओं के साथ काम किया, जिनके सामूहिक प्रयासों ने भारत की स्वदेशी प्रौद्योगिकी को मजबूती दी।
उनके नेतृत्व की विशेषता यह थी कि वे किसी उपलब्धि को व्यक्तिगत यश के बजाय सामूहिक साधना का परिणाम मानते थे। बाद में, उन्होंने भारत के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइल प्रणालियों के विकास ने देश की रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ किया। इसी योगदान के कारण वे ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध हुए। वर्ष 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों में भी उन्होंने वैज्ञानिक दल के साथ महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन उपलब्धियों ने भारत की सामरिक और तकनीकी क्षमता को नई पहचान दी।

भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष उड़ान
25 जुलाई 2002 को डॉ. कलाम ने भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। एक वैज्ञानिक का राष्ट्रपति भवन तक पहुँचना भारतीय लोकतंत्र की उल्लेखनीय घटना थी। उनके व्यक्तित्व में पद की गरिमा के साथ ऐसी सहजता थी, जिसने उन्हें आम नागरिकों के निकट बनाए रखा। विशेष रूप से विद्यार्थियों के प्रति उनका अनुराग उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान बन गया। वे बच्चों से मिलते, उनकी जिज्ञासाएँ सुनते और उन्हें प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करते थे। उनके लिए शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने या रोजगार पाने का साधन नहीं थी, वह स्वतंत्र चिंतन, विवेक और चरित्र के विकास का माध्यम भी थी। वे युवाओं की प्रतिभा में देश का भविष्य देखते थे और चाहते थे कि वे अपने ज्ञान का उपयोग समाज की समस्याओं के समाधान में करें। 2007 में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उन्होंने शिक्षण और विद्यार्थियों से संवाद का कार्य जारी रखा।
डॉ. कलाम का स्वप्न था कि भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में ऐसी प्रगति करे, जिससे नागरिकों के जीवन में वास्तविक सुधार आए। उनकी पुस्तक ‘इंडिया 2020 : ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम’ में इस परिकल्पना का विस्तार मिलता है। वे ऐसा भारत चाहते थे, जहाँ विकास के अवसर केवल बड़े नगरों तक सीमित न रहें और ग्रामीण क्षेत्रों को भी शिक्षा, संपर्क, आधारभूत सुविधाओं तथा रोजगार के पर्याप्त अवसर प्राप्त हों। ग्रामीण विकास के लिए उनकी PURA ( Providing Urban Amenities in Rural Areas) अवधारणा इसी विचार से जुड़ी थी।

तकनीक से गाँवों को जोड़ने का स्वप्न
उनका मानना था कि गाँवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है, क्योंकि देश की समृद्धि का प्रश्न उसके ग्रामीण समाज की स्थिति से अलग नहीं किया जा सकता। उनकी दृष्टि में तकनीकी प्रगति का मूल्यांकन इस आधार पर भी होना चाहिए कि उससे सामान्य व्यक्ति का जीवन कितना बेहतर हुआ। इसी कारण उनका चिंतन विज्ञान के साथ मानवीय आवश्यकताओं को भी महत्त्व देता है। उनकी आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ फायर’ में जीवन-संघर्ष और वैज्ञानिक यात्रा का विवरण मिलता है, जबकि ‘इग्नाइटेड माइंड्स’ में युवा शक्ति और राष्ट्रीय विकास की संभावनाओं पर विचार किया गया है।
वर्ष 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न से सम्मानित डॉ. कलाम ने वैज्ञानिक तथा सार्वजनिक जीवन में अनेक उपलब्धियाँ अर्जित कीं। फिर भी उनके व्यक्तित्व की सबसे आत्मीय छवि विद्यार्थियों के बीच खड़े उस शिक्षक की है, जो उनके सपनों को सुनता और उन्हें अपने सामर्थ्य को पहचानने का अवसर देता था। 27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, शिलांग में विद्यार्थियों को संबोधित करते समय डॉ. कलाम का निधन हो गया। जिस व्यक्ति ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा विद्यार्थियों के साथ संवाद में बिताया, उसकी जीवन-यात्रा का अंतिम पड़ाव भी एक शिक्षण संस्थान बना।

विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक डॉ. कलाम
डॉ. कलाम को याद करते हुए उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों और सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करना स्वाभाविक है, लेकिन उनके व्यक्तित्व का महत्त्व इससे कहीं व्यापक है। उन्होंने दिखाया कि ऊँचे पद पर पहुँचकर भी सादगी बनाए रखी जा सकती है, विज्ञान के प्रति समर्पित रहते हुए मानवीय संवेदना को जीवित रखा जा सकता है और जीवन भर सीखने की प्रक्रिया से जुड़े रहा जा सकता है।
उनकी जयंती हमें अपने समय के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराती है। विद्यार्थियों के लिए उनका जीवन जिज्ञासा और परिश्रम की प्रेरणा है। शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों की संभावनाओं में विश्वास रखने का उदाहरण है। वहीं, नागरिकों के लिए अपने ज्ञान तथा क्षमता को देशहित में लगाने की सीख है। डॉ. कलाम की विरासत इस विश्वास में निहित है कि ज्ञान और कर्म से अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ राष्ट्र के लिए भी सार्थक अवदान दिया जा सकता है। यही विश्वास उन्हें भारतीय जनमानस में एक वैज्ञानिक से बढ़कर, एक आत्मीय प्रेरणास्रोत के रूप में प्रतिष्ठित करता है।
लेख-
नम्रता वर्मा
नई दिल्ली
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026